सचिन के साथ गली क्रिकेट, कुल्हड़ वाली चाय और मेट्रो की सवारी... मुंबई में प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट मिडलटन का दिखा अलग अंदाज

Prince William-Kate Middleton India Visit: ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट मिडलटन भारत दौरे पर मुंबई पहुंचे। यहां शाही जोड़े ने सचिन तेंदुलकर और स्कूली छात्राओं के साथ गली क्रिकेट खेला। प्रिंस विलियम ने सचिन को आउट भी किया, जबकि केट ने बल्लेबाजी की। दोनों ने सड़क किनारे कुल्हड़ में कटिंग चाय का स्वाद लिया और मुंबई मेट्रो में सफर किया। अब 18 नवंबर को दोनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

Prince William-Kate Middleton India Visit: ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट मिडलटन फिलहाल भारत में हैं। सोमवार को दोनों मुंबई में खास अंदाज में दिखे। एक तरफ जहां प्रिंस विलियम 'गली क्रिकेट' खेलते हुए नजर आए। वहीं, प्रिंसेस केट मिडलटन चाय की चुस्की लेती नजर आईं।

Prince williams

Prince William-Kate India Visit: मुंबई की गलियों में शाही जोड़ी का देसी अंदाज। AP

भारत दौरे पर आए शाही जोड़े ने अपनी रॉयल दिनचर्या से हटकर स्कूली छात्राओं और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के साथ गली क्रिकेट खेला। इतना ही नहीं, दोनों ने सड़क किनारे कुल्हड़ में कटिंग चाय का स्वाद भी लिया और मुंबई मेट्रो में सफर किया। मुंबई में उनका यह अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

End of Feed