27 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गुजरात दौरा, सौराष्ट्र को देंगे बड़ी सौगात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 25, 2023, 02:17 PM IST

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात की सरकार ने SAUNI यानी सौराष्ट्र नर्मदा अवतरण इरीगेशन योजना के अंतर्गत लिंक-3 के पैकेज 8 और पैकेज 9 का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है और 27 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसी प्रोजेक्ट को सौराष्ट्र की जनता को समर्पित करेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • सौराष्ट्र की जीवनदायिनी SAUNI योजना के दो प्रोजेक्ट्स, जनता को करेंगे समर्पित
  • 95 गाँवों की 52,398 एकड़ ज़मीन को सिंचाई और लगभग 98 हजार लोगों को पीने के लिए अब मिलने लगेगा नर्मदा का पानी
  • SAUNI का 95% काम पूरा। अब तक 115 जलाशयों में से 95 जलाशय जोड़े गए
  • अब तक लगभग 6.50 लाख एकड़ क्षेत्र में सिंचाई और लगभग 80 लाख की आबादी को मिलने लगा है नर्मदा का पानी

गांधीनगर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 और 28 जुलाई को गुजरात के दौरे पर रहेंगे। अपनी इस गुजरात यात्रा में प्रधानमंत्री कई विकास परियोजनाओं के साथ-साथ सौराष्ट्र के लोगों को जीवनदायिनी SAUNI योजना से संबंधित एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं।

Narendra-Modi

पीएम मोदी

End of Feed