वडोदरा में PM मोदी का भव्य रोड शो, 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के लिए लोगों ने प्रधानमंत्री पर बरसाए फूल

रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भी हाथ लहराकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। रोड शो के दौरान पीएम की एक झलक पाने के लिए लोग अपने घर की छतों पर धूप में खड़े रहे। सड़क किनारे खड़े लोगों ने अपने हाथों में तिरंगा पकड़ा हुआ था। लोगों ने 'मोदी-मोदी' के नारे भी लगाए। पीएम मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं।

PM Modi roadshow in Vadodara: गुजरात के वडोदरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रोड शो किया। इस रोड शो के दौरान सड़क के दोनों तरफ भारी संख्या में लोग जुटे थे। 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के लिए लोगों ने पीएम पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी हाथ लहराकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। रोड शो के दौरान पीएम की एक झलक पाने के लिए लोग अपने घर की छतों पर धूप में खड़े रहे। सड़क किनारे खड़े लोगों ने अपने हाथों में तिरंगा पकड़ा हुआ था। लोगों ने 'मोदी-मोदी' के नारे भी लगाए। पीएम मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। वह भुज और अहमदाबाद भी जाएंगे।

Namo

दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं पीएम मोदी।

विकास की कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे PM

पीएम अपने दौरे के दौरान करीब 77,400 करोड़ रुपए के लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को गुजरात दौरे के दौरान दाहोद से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वंदे भारत एक्सप्रेस सहित दो नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (सूचना एवं प्रचार) दिलीप कुमार के अनुसार, नई सेवाओं में साबरमती-वेरावल वंदे भारत एक्सप्रेस और वलसाड-दाहोद एक्सप्रेस शामिल हैं।

End of Feed