Happy New Year 2024: नए साल के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर सभी को शुभकामना प्रेषित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा यह साल सभी के लिए सुख, समृद्धि, शांति और बेहतर स्वास्थ्य लेकर आए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
पीएम मोदी के अलावा कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी ने भी देशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, नया साल आप सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि की सौगात और भारत में न्याय और मोहब्बत का पैगाम ले कर आए।
