भारत अब रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की एक्सप्रेस पर सवार होकर आगे बढ़ रहा है- मॉनसून सत्र शुरू होने से पहले पीएम मोदी का संबोधन

Monsoon Session: मॉनसून सत्र से पहले पीएम मोदी (PM Modi) ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भारत अब रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की एक्सप्रेस पर सवार होकर आगे बढ़ रहा है।

Monsoon Session: आज से संसद का मॉनसून सत्र शुरू होने जा रहा है। मॉनसून सत्र के शुरू होने से पहले पीएम मोदी (PM Modi) ने मीडिया को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि मॉनसून की भी एक अलग ही वाइब नजर आ रही है। मॉनसून सत्र भी प्रारंभ हो रहा है। मॉनसून हो या संसद का सत्र, दोनों अगर प्रोएक्टिव हों तो प्रोडक्टिव भी होते हैं और जब दोनों प्रोडक्टिव होते हैं, तो देश का कल्याण होता है, जन-जन का कल्याण होता है। इसलिए मेरी यही प्रार्थना है कि इस बार मॉनसून भी अच्छा रहे और संसद का यह सत्र भी पूरी तरह उत्पादक साबित हो।

pm modi monsson

मॉनसून सत्र से पहले पीएम मोदी का संबोधन

'कई ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण'

पीएम मोदी ने आगे कहा, "पिछले एक महीने में भारत ने कई ऐसे ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण देखे हैं, जिन्होंने हर देशवासी का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। पिछले वर्ष मॉनसून सत्र के दौरान एक भारतीय नागरिक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पहुंचा था। और परसों एक भारतीय स्टार्टअप ने अंतरिक्ष में नई उड़ान भरी है। यह स्कायरूट स्टार्टअप है। इसकी पूरी टीम की औसत उम्र महज 28 वर्ष है। मैं किसी 56 साल के नौजवान की बात नहीं कर रहा हूं, बल्कि 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं, जिन्होंने अंतरिक्ष में भारत का परचम लहरा दिया है।"

End of Feed