Mahakal Chalo Song: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का नया गाना 'महाकाल चलो' रिलीज होते ही विवादों में घिर गया। अक्षय कुमार के इस गाने का जमकर विरोध शुरू हो गया है। 'महाकाल चलो' गाना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुजारी महासंघ ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।
महाकाल चलो गाना (फोटो साभार: @akshaykumar)
गाने को लेकर पुजारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश शर्मा ने महाकाल चलो गाने को अच्छा बताया, लेकिन उसके कुछ सीन अच्छे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि देखा जाए तो गाना अच्छा है, लेकिन गाने के जो सीन है वह ठीक नहीं हैं, गाने में अभिनेता शिवलिंग से लिपटे हैं और उन पर पंचामृत अभिषेक किया जा रहा है, जो अनुचित है। साथ ही गाने में भस्मी भी चढ़ाई जा रही है जिसे लेकर स्पष्ट है कि उज्जैन महाकाल को ही सिर्फ भस्मी चढ़ती है, अन्य कहीं और नहीं।
यह भी पढ़ें: 6 से 16 साल की लड़कियों को लगेगा कैंसर का टीका, केंद्रीय मंत्री ने बताया कब उपलब्ध होगी वैक्सीन
'सनातन का अपमान ठीक नहीं'
उन्होंने कहा कि इस प्रकार से फिल्म सेट पर कुछ भी बना लेना और सनातन का अपमान करना ठीक नहीं है। बता दें कि 'महाकाल चलो' गाना 18 फरवरी को रिलीज हुआ जिसमें अक्षय कुमार, पलाश सेन और विक्रम मोंट्रो दिखाई दे रहे हैं। रिलीज के साथ ही गाने को अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिला है।
