Tomatoes Stolen: कीमत बढ़ने का असर? किसान के खेत से 1.5 लाख रुपए के टमाटर की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jul 6, 2023, 08:05 AM IST

Tomatoes Stolen: टमाटर की कीमतें बढ़ने से चोरों की नजर इस पर पड़ गई है। कर्नाटक के हासन जिले में एक किसान के खेत से करीब एक लाख पचास हजार के टमाटर चोरी हो गई। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

Tomatoes Stolen: टमाटर की कीमतें 100 रुपए प्रति किलो से पार जाने के बाद कर्नाटक के हासन जिले में टमाटर की चोरी की खबर सामने आई है। कुछ अज्ञात लोगों ने एक खेत से करीब 1.5 लाख रुपए के टमाटर चुराकर भाग गए। गोनी सोमनहल्ली गांव के किसान खेत पर पहुंचने पर टमाटर के गायब होने से हैरान रह गए। उसके बाद उन्होंने हलेबीडु पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कहा कि राज्य के हसन जिले के हलेबीडु तालुक के गोनी सोमनहल्ली गांव के एक किसान के खेत 1.5 लाख रुपए के टमाटर की चोरी हो गई। किसान सोमशेखर पिछले तीन साल से अपने खेत में टमाटर उगा रहे हैं।

Tomatoes stolen, tomato price

कर्नाटक के हासन में खेत से टमाटर की चोरी

किसान से खेत से टमाटर की चोरी

किसान के मुताबिक चोर करीब 50-60 बैग लेकर खेत में घुसे और उनमें करीब डेढ़ लाख के टमाटर भरे और लेकर भाग गए। इससे कुल डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ। घटना का पता तब चला जब सोमशेखर का बेटा धरानी बुधवार सुबह खेत पर पहुंचा। सोमशेखर की पत्नी पर्वतम्मा ने कहा कि हमारे पास केवल दो एकड़ कृषि भूमि है और पिछले तीन वर्षों से भारी वर्षा, जलवायु परिस्थितियों और बीमारी के कारण कोई फसल नहीं हो सकी है। उन्होंने आगे कहा कि इस बार, हम दो एकड़ जमीन पर टमाटर उगाने में कामयाब रहे, लेकिन अब आधी उपज चोरी हो गई है। इसके अलावा, टमाटर के पौधे भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे हमारे पास अब कोई और उपज नहीं बची।

End of Feed