दिल्ली में प्रदर्शन की कवरेज कर रहे पत्रकारों पर हमले की प्रेस क्लब ऑफ इंडिया और इंडियन वूमेन्स प्रेस कॉर्प्स ने की निंदा

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने पत्रकारों पर हुए हमलों और हिंसा की कड़ी निंदा की है। इंडियन वूमेन्स प्रेस कॉर्प्स ने जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन की कवरेज के दौरान Times Now के पत्रकार देव पर हुए हमले पर आवाज उठाई।

Press Club of India on Journalists Attacked: प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (PCI) ने राष्ट्रीय राजधानी में चल रहे युवा प्रदर्शन की कवरेज के दौरान पत्रकारों पर हुए हमलों और हिंसा की कड़ी निंदा की है। संगठन ने कहा कि ऐसी घटनाएं प्रेस की स्वतंत्रता पर गंभीर हमला हैं और पत्रकारों के सुरक्षित माहौल में काम करने के अधिकार को कमजोर करती हैं। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने अपने बयान में कहा कि प्रदर्शन की रिपोर्टिंग के दौरान कई पत्रकारों के साथ हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। संगठन के अनुसार, पत्रकारों पर हमले प्रदर्शन स्थल और उसके आसपास मौजूद लोगों के साथ-साथ पुलिस और सुरक्षा बलों की ओर से भी किए गए। कुछ पत्रकारों ने आरोप लगाया कि प्रेस पहचान पत्र (Press ID) दिखाने के बावजूद उन्हें नहीं बख्शा गया।

दिल्ली में प्रदर्शन की कवरेज कर रहे पत्रकारों पर हमले की प्रेस क्लब ऑफ इंडिया और इंडियन वूमेन्स प्रेस कॉर्प्स ने की निंदा

दिल्ली में प्रदर्शन की कवरेज कर रहे पत्रकारों पर हमले की प्रेस क्लब ऑफ इंडिया और इंडियन वूमेन्स प्रेस कॉर्प्स ने की निंदा (PTI)

इंडियन वूमेन्स प्रेस कॉर्प्स ने भी की निंदा

इस बीच इंडियन वूमेन्स प्रेस कॉर्प्स (IWPC) ने भी जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन की कवरेज के दौरान Times Now नेटवर्क के पत्रकार देव कोटक पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। संगठन ने अपने बयान में कहा कि प्रदर्शन स्थल पर मौजूद लोगों द्वारा देव कोटक के साथ की गई मारपीट बेहद चिंताजनक है। बयान के मुताबिक, 'उन्हें घेरा गया, पीटा गया, उनका मोबाइल फोन छीन लिया गया और उनका चश्मा भी गायब हो गया।' IWPC ने इस घटना को पूरी तरह निंदनीय बताया है।

End of Feed