PM मोदी को खास दोस्त पुतिन का आया फोन; रूसी राष्ट्रपति की बधाई पर कही यह बात

India Russia Ties: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को फोन पर बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने कहा कि हम अपनी विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारत यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए हर संभव योगदान देने को तैयार है।

India Russia Ties: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को फोन पर बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस बातचीत के बाद मोदी ने कहा कि भारत दोनों देशों के बीच विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Modi Putin

पुतिन ने पीएम मोदी को फोन कर दी जन्मदिन की बधाई (फाइल फोटो: AP)

PM मोदी ने क्या कुछ कहा?

मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि मेरे 75वें जन्मदिन पर आपके फोन कॉल और हार्दिक शुभकामनाओं के लिए मेरे दोस्त राष्ट्रपति पुतिन आपको धन्यवाद। उन्होंने लिखा, ‘‘हम अपनी विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारत यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए हर संभव योगदान देने को तैयार है।’’

End of Feed