Defence Investiture Ceremony 2026: वीरों की वीर गाथा से गूंजा राष्ट्रपति भवऩ; 7 कीर्ति, 15 वीर और 29 शौर्य चक्र से सम्मानित हुए जांबाज

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह 2026 के दौरान देश के बहादुर सैनिकों, अर्धसैनिक बलों और पुलिस कर्मियों को वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया।

Defence Investiture Ceremony 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और पुलिस बलों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस कर्मियों को वीरता पुरस्कार प्रदान किए। ये पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह में प्रदान किए गए। इस मोके पर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य केंद्रीय मंत्री तथा सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Defence Investiture Ceremony 2026

रक्षा अलंकरण समारोह 2026 (फोटो- PTI)

किन वीरों को प्राप्त हुआ सम्मान?

शौर्य चक्र प्राप्तकर्ता

  • इंस्पेक्टर लक्ष्मण केवट एवं इंस्पेक्टर रमेश्वर प्रसाद देशमुख (गृह मंत्रालय)
  • लेफ्टिनेंट कर्नल नीतेश भारती शुक्ला, 19 सिख (सेना)
  • मेजर आदित्य प्रताप सिंह, राजपूताना राइफल्स/44 असम राइफल्स (सेना)
  • मेजर आशीष कुमार, 7 पैरा स्पेशल फोर्स (सेना)
  • कांस्टेबल संजय तिवारी एवं कांस्टेबल फेडा हुसैन डार (गृह मंत्रालय)
  • डिप्टी कमांडेंट मोहम्मद शफीक, 26 असम राइफल्स (सेना)
  • लेफ्टिनेंट कमांडर सूरज प्रशार (नौसेना)
  • राम गोयल, सी-II (अब एलएस), नौसेना
  • कांस्टेबल सद्दाम हुसैन, सीआरपीएफ (गृह मंत्रालय)
  • असिस्टेंट कमांडेंट विपिन विल्सन, सीआरपीएफ (गृह मंत्रालय)
  • राइफलमैन भोज राम साहू, 3 असम राइफल्स (सेना)
  • विंग कमांडर (अब ग्रुप कैप्टन) अभिमन्यु सिंह (वायुसेना)
  • मेजर भार्गव कलिता, कुमाऊं रेजिमेंट/50 राष्ट्रीय राइफल्स (सेना)
  • मेजर लीशांगथेम दीपक सिंह, 11 पैरा एसएफ (सेना)
  • मेजर अंशुल बल्टू, जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री/32 असम राइफल्स (सेना)
  • मेजर शिवकांत यादव, 5 पैरा एसएफ (सेना)
  • सूबेदार पी.एच. मोसेस, 1 असम राइफल्स (सेना)
  • मेजर विवेक, मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री/42 आरआर (सेना)
  • राइफलमैन मैंगलम सांग वैफेई, 3 असम राइफल्स (सेना)
  • लेफ्टिनेंट कर्नल घाटगे आदित्य श्रीकुमार, 21 पैरा एसएफ (सेना)
  • कैप्टन योगेंद्र सिंह ठाकुर, 6 पैरा एसएफ (सेना)
  • सूबेदार शमशेर सिंह, 4 पैरा स्पेशल फोर्स (सेना)
  • नायक राहुल सिंह (तत्कालीन लांस नायक), 4 पैरा स्पेशल फोर्स (सेना)
  • राइफलमैन धुर्बा ज्योति दत्ता, 33 असम राइफल्स (सेना)
  • लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के एवं लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए (नौसेना)

End of Feed