शहीदों के बलिदान को सलाम! 78 जांबाजों को वीरता पुरस्कार, 13 वीरों को मरणोपरांत सम्मान; राष्ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी

80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश की रक्षा में अदम्य साहस दिखाने वाले सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के 78 जवानों के लिए वीरता पुरस्कारों की मंजूरी दी है। इनमें 13 मरणोपरांत पुरस्कार शामिल हैं।

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के जवानों के अदम्य साहस और बेमिसाल पराक्रम को नमन करते हुए 78 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इस बार घोषित पुरस्कारों में देश के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले 13 जांबाजों को मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा।

President Murmu approves 78 gallantry awards

राष्ट्रपति मुर्मू ने कीर्ति और शौर्य चक्र विजेताओं के नामों की घोषणा की (फाइल फोटो)

मंजूर किए गए इन वीरता पुरस्कारों में 9 'कीर्ति चक्र', 19 'शौर्य चक्र', 5 'बार टू सेना मेडल (वीरता)' और 36 'सेना मेडल (वीरता)' शामिल हैं। गौरतलब है कि 'कीर्ति चक्र' भारत का दूसरा सबसे बड़ा शांतिकालीन वीरता पुरस्कार (अशोक चक्र के बाद) है, जबकि 'शौर्य चक्र' तीसरा सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार माना जाता है।

End of Feed