LIVE Updates: संसद की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति ने किया पेपर लीक मामले का जिक्र, कहा-दोषियों को सख्त सजा मिलेगी

Joint session of Parliament LIVE Updates : राष्ट्रपति द्वारा हर साल संसद के पहले सत्र में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को भी संबोधित किया जाता है। राष्ट्रपति के अभिभाषण के माध्यम से सरकार अपने कार्यक्रमों और नीतियों की रूपरेखा बताती है। यह अभिभाषण पिछले वर्ष सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर भी प्रकाश डालता है।

Joint session of Parliament LIVE Updates : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों लोकसभा एवं राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रही हैं। 18वें लोकसभा के सत्र की शुरुआत गत सोमवार को हुई जबकि राज्यसभा का 264वां सत्र आज 27 जून से शुरू हो रहा है। समझा जाता है कि अपने संबोधन में राष्ट्रपति अगले पांच सालों के लिए सरकार की प्राथमिकताओं की रूपरेखा रखेंगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपति के संबोधन का बहिष्कार करने का फैसला किया है। संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के लिए राष्ट्रपति मुर्मू अपने राष्ट्रपति भवन से निकलीं। घुड़सवारों से युक्त उनका काफिला शान- के साथ संसद के लिए रवाना हुआ। संसद की संयुक्त बैठक को देखने के लिए कई देशों का प्रतिनिधिमंडल भी संसद पहुंचा है।

President Murmu

संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करती हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।

राष्ट्रपति मुर्मू का अभिभाषण लाइव अपडेट्स

-कई राज्यों में पेपरलीक की घटनाएं हुई हैं। इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी। 1975 में आपातकाल संविधान पर सीधा हमला था। संविधान की रक्षा के लिए हमारी सरकार हर संभव प्रयास करेगी।

-हम विकसित देशों के बराबर आना चाहते हैं। सरकार का फोकस गांरटी और डिलीवरी पर है। देश में एक्सप्रेस-वे का जाल बिछ रहा है। ग्रीन एनर्जी पर सरकार का फोकस है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट बेहतर बनाने पर काम जारी है। भारत ने वैश्विक समस्याओं का हल निकालने में अहम भूमिका निभाई है। भारत के प्रयासों से दुनिया में मिलेट्स अभियान चलाया जा रहा है।

End of Feed