राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज करेंगी संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित, शुरू होगा राज्यसभा का सत्र

Joint Meeting of Parliament: आज लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु संबोधित करेंगी। 18वीं लोकसभा के गठन के बाद संसद की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का यह पहला संबोधन होगा। 18वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार को शुरू हुआ था जबकि राज्यसभा का 264वां सत्र 27 जून से शुरू होगा।

Joint Meeting of Parliament: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। इस दौरान उनके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली नवनिर्वाचित सरकार की प्राथमिकताओं को बताने की उम्मीद है। 18वीं लोकसभा के गठन के बाद संसद की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का यह पहला संबोधन होगा। 18वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार को शुरू हुआ था जबकि राज्यसभा का 264वां सत्र 27 जून से शुरू होगा।

President Draupadi Murmu

संसद की संयुक्त बैठक को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेगी संबोधित

पीएम मोदी करेंगे राष्ट्रपति की अगुवाई

संसद भवन के गजद्वार पर प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा तथा राज्यसभा के पीठासीन अधिकारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की अगुवानी करेंगे। यहां से उन्हें पारंपरिक राजदंड सिंगोल के साथ लोकसभा में ले जाया जाएगा। संविधान के अनुच्छेद 87 के अनुसार, राष्ट्रपति को प्रत्येक लोकसभा चुनाव के बाद सत्र की शुरुआत में संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करना जरूरी है। राष्ट्रपति की ओर से हर साल संसद के पहले सत्र में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को भी संबोधित किया जाता है।

End of Feed