राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी और विधवा, इसलिए नई संसद में नहीं बुलाया, उदयनिधि का सनातन धर्म पर फिर हमला

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Sep 21, 2023, 08:32 AM IST

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) की युवा शाखा के नेता और तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने एक बार फिर 'सनातन धर्म' पर निशाना साधा है। इस बार उन्होंने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उदारहण दिया।

नई दिल्ली: DMK नेता उदयनिधि स्टालिन ने एक बार फिर भेदभावपूर्ण होने को लेकर 'सनातन धर्म' पर निशाना साधा है। इस बार उन्होंने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उदाहरण दिया है। डीएमके नेता ने मदुरै में डीएमके यूथ विंग की एक बैठक को संबोधित करते हुए सवाल किया कि द्रौपदी मुर्मू को नए संसद भवन में आमंत्रित क्यों नहीं किया गया। उदयनिधि स्टालिन ने सवाल उठाया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जो एक आदिवासी समुदाय से हैं और एक विधवा हैं, को इस कार्यक्रम में आमंत्रित क्यों नहीं किया गया, जबकि मेहमानों में हिंदी फिल्मों के एक्टर्स भी शामिल थे। उन्होंने तर्क दिया कि यह बहिष्कार सनातन धर्म की भेदभावपूर्ण प्रकृति का संकेत था।

President Draupadi Murmu, Udayanidhi Stalin, Sanatan Dharma

DMK नेता उदयनिधि स्टालिन ने एक बार फिर सनातन धर्म पर निशाना साधा

उदयनिधि स्टालिन ने बुधवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को न तो पहले नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में और न ही अब आमंत्रित किया गया क्योंकि वह विधवा हैं और आदिवासी समुदाय से आती हैं। उन्होंने कहा कि इसी को हम सनातन धर्म कहते हैं। युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री ने पूर्व में अपनी सनातन धर्म विरोधी टिप्पणियों से विवाद को बढ़ावा दिया था, जिसके कारण देश भर में तीखी बहस हुई थी। इस दौरान बीजेपी ने इस मुद्दे को लेकर उन पर निशाना साधा था।

End of Feed