Premanand Maharaj News Today, प्रेमानंद जी महाराज आज परिक्रमा में आएंगे की नहीं, ताजा खबर 15 January 2026: प्रेमानंद जी महाराज की यात्रा का समय अब बदल गया है। पहले जहां प्रेमानंद जी महाराज सुबह 2 बजे अपनी पदयात्रा पर निकलते थे, वहीं अब वो शाम में पदयात्रा पर निकलते हैं, जहां भक्त उनका दर्शन कर सकते हैं। प्रेमानंद जी महाराज की यात्रा आज भी होगी, उनका स्वास्थ्य ठीक है।
प्रेमानंद जी महाराज की पदयात्रा आज है या नहीं? (फोटो- ShriHitPremanandJiMaharaj)
प्रेमानंद जी महाराज की पदयात्रा कितने बजे
प्रेमानंद जी महाराज की यात्रा आज शाम 5 बजे निकलेगी। प्रेमानंद जी महाराज की पदयात्रा वृंदावन के श्रीकृष्ण शरणम् फ्लैट से शुरू होती है और राधा केली कुंज आश्रम तक जाती है। दरअसल पहले प्रेमानंद जी महाराज की पदयात्रा रात्रि में 2 बजे निकलती थी, लेकिन ठंड की स्थिति को देखते हुए इसमें बदलाव किया गया और अब यह यात्रा शाम में निकलने लगी।
कहां से कहां तक जाती है प्रेमानंद जी महाराज की पदयात्रा
नई समय-सारिणी लागू होने के बाद श्रद्धालुओं की भागीदारी में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। शाम के समय पदयात्रा होने से वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों के लिए दर्शन और सहभागिता कहीं अधिक सहज हो गई है। यह पदयात्रा वृंदावन स्थित श्रीकृष्ण शरणम् से प्रारंभ होकर श्री राधा केलिकुंज आश्रम तक संपन्न होती है। करीब दो किलोमीटर की इस पदयात्रा के दौरान रास्ते भर श्रद्धालुओं का सैलाब दिखाई देता है। जगह-जगह भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है, जो अनुशासन में कतारबद्ध होकर संत के दर्शन की प्रतीक्षा करते हैं। अनेक अनुयायी बाइक और कारों के साथ आगे-पीछे चलते हुए पूरे मार्ग में भक्ति और श्रद्धा का अनूठा माहौल रच देते हैं।
