माफिया अतीक अहमद के कब्जे से छुड़ाई जमीन पर 'गरीबों का आशियाना' बनना शुरू, CM योगी ने किया भूमि पूजन

Prayagraj News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज जिले में माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर 602 आवासों के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद कहा कि माफिया अतीक और अशरफ जिस जमीन पर पैर रख देते थे, उसे अपनी मानते थे।

Prayagraj News: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज जिले में माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर 602 आवासों के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। इसके साथ ही गरीबों के आशियाने बनने शुरू हो गए हैं। सीएम योगी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को आवास की चाबी भी वितरण की। माफिया-मुक्त प्रदेश अभियान के तहत कासारी-मसारी में माफिया से मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों के लिए आशियाने बनाए जाएंगे।

Yogi Adityanath

सीएम योगी ने किया भूमिपूजन (फोटो साभार- @myogiadityanath)

सीएम योगी ने किया भूमि पूजन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद कहा कि माफिया अतीक और अशरफ जिस जमीन पर पैर रख देते थे, उसे अपनी मानते थे। उस समय प्रदेश की सरकार मौन बनी रहती थी। माफिया के दौर में बेटियों की सुरक्षा पर खतरा बना रहता था और माफिया असलहे लहराकर प्रयागराज की धरती पर अपना दबदबा दिखाते थे। सीएम ने कहा कि असुरक्षित वातावरण में ना विकास हो सकता है, ना निवेश आ सकता है, ना युवा को रोजगार मिल सकता है।

End of Feed