Vande Mataram Row: 'अगर सोनिया ने वंदे मातरम् का अपमान किया तो बयानबाजी के बजाय कार्रवाई करें'; पीके ने भी दी प्रतिक्रिया, ये बात भी कही

बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर ने रविवार को सोनिया गांधी के वंदे मातरम् अपमान मामले पर जांच और उचित कार्रवाई की बात कही, जबकि मनोज तिवारी के बयान पर उन्हें बिहार की राजनीति से दूर रहने की नसीहत दी। वहीं, रौशन यादव की मौत के मामले में पीके ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग उठाई।

Prashant Kishor: बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर ने वंदे मातरम् विवाद से लेकर मधुबनी के रौशन यादव की जेल में मौत और मनोज तिवारी के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सरकार से वंदे मातरम् मामले में जांच और कार्रवाई की मांग की, वहीं रौशन यादव मामले में दोषियों पर कार्रवाई व मुआवजे की बात कही। मनोज तिवारी पर पलटवार करते हुए पीके ने उन्हें बिहार की राजनीति में दखल न देने की नसीहत दी।

'वंदे मातरम्' पूरा गाया गया था

रविवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने सोनिया गांधी पर लगाए गए वंदे मातरम् के अपमान के आरोपों को लेकर कहा कि यह मुद्दा भाजपा की ओर से उठाया गया है और कांग्रेस इस पर जवाब देने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर उन्हें अलग से कुछ कहने की जरूरत नहीं है। पीके के मुताबिक, उन्होंने जो वीडियो देखा, उसमें पूरा 'वंदे मातरम्' गाया गया था। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर किसी को बीच में रोकने की बात कही जा रही है, तो इसकी वास्तविक जानकारी सरकार को होनी चाहिए। प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि अगर जांच में सोनिया गांधी की कोई गलती सामने आती है, तो महज राजनीतिक बयानबाजी के बजाय उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

End of Feed