'प्रणब मुखर्जी ने PM पद की इच्छा बताकर मुझे चौंका दिया था', सोनिया गांधी ने आत्मकथा में किया खुलासा

सोनिया गांधी ने किताब में लिखा है कि UPA सरकार के दौरान पार्टी और सरकार के बीच समन्वय के लिए एक कोर ग्रुप की नियमित बैठक होती थी। इसी दौरान की एक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने प्रणब मुखर्जी पर बड़ा दावा किया।

Sonia Gandhi Autobiography Belonging: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की मंगलवार को आधिकारिक तौर पर जारी हुई आत्मकथा 'Belonging: A Journey of Love' में UPA सरकार के कार्यकाल और पार्टी के अंदरूनी समीकरणों को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। किताब में सोनिया गांधी ने खुलासा किया है कि 2010 में पूर्व राष्ट्रपति व कांग्रेस के दिग्गज नेता दिवंगत प्रणब मुखर्जी ने अप्रत्यक्ष रूप से प्रधानमंत्री बनने की अपनी पुरानी इच्छा जाहिर करते हुए शीर्ष पर बदलाव का सुझाव देकर उन्हें चौंका दिया था। इसके साथ ही उन्होंने UPA शासन के दौरान खुद पर लगे बैक-सीट ड्राइवर यानी परदे के पीछे से सरकार चलाने के आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

pranab and sonia

प्रणब मुखर्जी पर सोनिया गांधी का खुलासा

प्रणब मुखर्जी की PM बनने की इच्छा और वो 2010 की घटना

End of Feed