पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों का मतदान हो चुका है। राज्य में दोनों ही चरणों में बंपर वोटिंग दर्ज की गई। अब चार मई को जब चुनाव आयोग के आधिकारिक नतीजे आएंगे तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि ममता बनर्जी सत्ता में वापसी करती हैं या भाजपा इस बार टीएमसी के गढ़ में सेंध लगा पाएगी।
बंगाल में भाजपा को प्रचंड बहुमत। (फोटो- AI)
आज दूसरे चरण के मतदान के बाद विभिन्न एग्जिट पोल्स करने वाली एजेंसियों ने अपने-अपने सर्वे जारी कर दिए हैं।अभी तक आए छह एग्जिट पोल में पांच में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। वहीं एक Peoples Pulse Exit Poll 2026 ने टीएमसी को बहुमत से सरकार बनाते दिखाया है। वहीं एक ऐसी भी एग्जिट पोल एजेंसी है जिसने भाजपा को रिकॉर्डतोड़ बहुमत दिया है।
प्रजा पोल ने भाजपा को दी 208 सीटें
वहीं, प्रजा पोल ने अपने सर्वे में भाजपा को सबसे ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान जताया है। इसके मुताबिक, बंगाल में भाजपा को 178 से 208 सीटों मिलती दिख रही हैं, जो बहुमत से बहुत आगे का आंकड़ा है। वहीं, इसने टीएमसी को 85 से 110 सीटों तक समेट दिया है। वहीं, प्रजा पोल का दावा है कि अन्य दलों को यहां एक भी सीटें नहीं मिलेंगी।Peoples Pulse और जनमत ने दीदी की सत्ता में वापसी के दिए संकेत
वहीं, जहां प्रजा पोल ने भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया है वहीं एक ऐसी भी सर्वे एजेंसी है, जिसने टीएमसी के सत्ता में आने के संकेत दिए हैं। Peoples Pulse के एग्जिट पोल्स के अनुसार पश्चिम बंगाल में एक बार फिर ममता बनर्जी यानी 'दीदी' की सत्ता में वापसी तय है। एग्जिट पोल के अनुसार सत्तारूढ़ TMC को 178 से 189 तक सीटें मिल सकती हैं, जबकि बहुमत का आंकड़ा 148 सीटों का है और दीदी प्रचंड बहुमत से सत्ता में बनी रह सकती हैं।इसके अलावा, जनमत पोल्स ने भी अपने सर्वे में टीएमसी के जादू को बरकरार रखा है। इस सर्वे के मुताबिक, टीएमसी 195 से 205 सीटें जीतकर भारी बहुमत के साथ बंगाल की सत्ता में फिर से आसीन होगी। वहीं जनमत के सर्वे में भाजपा को 80 से 90 सीटें मिलती दिख रही हैं।
2021 में गलत साबित हुए थे एग्जिट पोल
एग्जिट पोल अनुमान होते हैं, न कि सटीक भविष्यवाणी। 2021 का पश्चिम बंगाल चुनाव इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण है। लगभग सभी प्रमुख एजेंसियों ने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) को काफी कम आंका, जबकि बीजेपी को ज्यादा सीटें दीं। अनुमान और असल नतीजों के बीच कई मामलों में बड़ा अंतर देखने को मिला।
बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 रिजल्ट
TMC ने 292 में से 213 सीटें जीतकर बड़ी जीत हासिल की। बीजेपी को सिर्फ 77 सीटें मिलीं। एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार और एक सीट राष्ट्रीय सेक्युलर मजलिस पार्टी को मिली। लेफ्ट-कांग्रेस-आईएसएफ गठबंधन पूरी तरह साफ हो गया।
