देश

Operation Sindoor: इस ऑपरेशन का नाम सुनते ही ...,भावुक हुईं पहलगाम हमले में मारे गए संतोष जगदाले की पत्नी, जानें बेटी क्या बोली

Operation Sindoor News: संतोष जगदाले को पहलगाम में आतंकियों ने गोली मार दी थी, अब उनकी पत्नी प्रगति जगदाले ने भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' पर अपनी बात रखी है वहीं उनकी बेटी ने भी प्रतिक्रिया दी है।

Image

प्रगति जगदाले ने भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' पर प्रतिक्रिया दी है

Operation Sindoor Video: पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना की तरफ से 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले संतोष जगदाले की पत्नी प्रगति की प्रतिक्रिया सामने आई है, उन्होंने कहा कि, मैं सरकार का तहे दिल से शुक्रिया अदा करती हूं।'

पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए संतोष जगदाले की पत्नी प्रगति जगदाले कहती हैं, 'आतंकवादियों ने जिस तरह हमारी बेटियों का सिंदूर मिटाया, उसके बाद यह करारा जवाब है... इस ऑपरेशन का नाम सुनते ही मेरी आंखों में आंसू आ गए। मैं सरकार का तहे दिल से शुक्रिया अदा करती हूं...'

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए संतोष जगदाले की बेटी असावरी जगदाले कहती हैं, 'ऑपरेशन का नाम सुनकर मैं खूब रोई। यह आतंकियों द्वारा मारे गए लोगों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि और न्याय है।'

पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकाने ध्वस्त

गौर हो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों पर निशाना बनाया और उसे ध्वस्त कर दिया, नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है। 22 अप्रैल को कुछ आतंकियों ने पहलगाम में घूमने पहुंचे लोगों को अपने आतंक का निशाना बनाया। उन्होंने वहां 26 लोगों की जान ले ली थी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article