भारतीय वायु सेना इस बार गणतंत्र दिवस परेड में 50 विमानों के साथ फ्लाईपास्ट में हिस्सा लेगी जिसमें 23 लड़ाकू विमान और 18 हेलीकॉप्टर शामिल होंगे। 8 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और एक विंटेज एयरक्राफ्ट डकोटा भी वायुसेना को खास बनाएगा। पहली बार लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर प्रचंड भी भारतीय वायुसेना के फ्लाईपास्ट का हिस्सा बनेगा । अलग-अलग फॉर्मेशन में उड़ते हुए विमान अपनी मैन्यूवरिंग स्किल्स प्रदर्शित करेंगे। इनमें कुल मिलाकर 9 रफाल विमान भी शामिल होंगे । रफाल वर्टिकल चार्ली के साथ फ्लाईपास्ट का शोस्टॉपर साबित
पहली बार रिपब्लिक डे फ्लाई पास्ट में उड़ान भरेगा प्रचंड
होगा।
पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे गरुड़ कमांडो
भारतीय वायुसेना ने 26 जनवरी की परेड के लिए खास तैयारी की है जिसमें मार्चिंग कंटिजेंट, झांकी और फ्लाईपास्ट के साथ पहली बार एयरफोर्स के स्पेशल फोर्स गरुड़ कमांडो का दस्ता भी हिस्सा लेगा।
गरुड़ कमांडो का दस्ता वायुसेना की झांकी के साथ दो जिप्सी में अपनी आकर्षक यूनीफॉर्म में नजर आयेंगे।
'पावर बियोंड बाउंड्रीज' की थीम पर तैयार की गई है झांकी
भारतीय वायुसेना ने इस बार अपनी झांकी को "पावर बियोंड बाउंड्रीज" की थीम पर तैयार किया है जिसमें प्रचंड, एअरबस C295, नेत्रा, रडार सिस्टम समेत कई और आधुनिक हथियार देखने को मिलेंगे। इस झांकी पर 4 महिला अधिकारी होंगी जिनमें से एक फाइटर पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट मेघना भी मौजूद रहेंगी। इन महिलाओं का कहना है कि भारतीय वायुसेना में तेजी से बदलाव हो रहा है और हर पद पर महिलाओं की एंट्री भी खोल दी गई है जिससे भारतीय वायुसेना में महिलाओं की संख्या में इजाफा हो रहा है।
एयरफोर्स का बैंड भी बेहद खास है
भारतीय वायु सेना के बैंड ने भी इस साल गणतंत्र दिवस समारोह के लिए विशेष तैयारी की है इस साल भारतीय सेना का बांध 4 विशेषज्ञों विशेष दोनों पर विशेष धोने बजाएगा जिनमें से सभी भारतीय मूल की है पिछले 18 सालों से भारतीय वायु सेना के बैंड की अगुवाई करने वाले वारंट ऑफिसर अशोक कुमार का मानना है कि जब पहली बार परेड कर्तव्य पथ से गुजरेगी तो यह संगीत हर सुनने वाले को जोश और गर्व से भर देगा।
