पुंछ में फिर छलका दर्द… पाक गोलाबारी में मारे गए लोगों को गुरुद्वारे में दी गई श्रद्धांजलि

Jammu Kashmir special prayers: पुंछ में स्थानीय निवासी कहते हैं कि पहलगाम में बेकसूर सैलानियों पर हमला किया गया... मैं हमारी सेना और सरकार का शुक्रगुजार हूं। पहले के विपरीत, यह एक 'नया भारत' है।

Poonch Pakistan shelling: जम्मू और कश्मीर में पिछले साल भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान पाकिस्तानी गोलाबारी में मारे गए नागरिकों को श्रद्धांजलि दी गई। पुंछ में गुरुद्वारा सिंह सभा में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जहां जान गंवाने वालों लोगों के लिए सभी एकजुट हुए और प्रार्थना की। दरअसल, 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इसके बाद पाकिस्तान जब हारने लगा तो उसने बॉर्डर पर मासूम नागरिकों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें भारत साइड के गांव में रहने वाले कई लोगों की जान चली गई।

पुंछ में फिर छलका दर्द… पाक गोलाबारी में मारे गए लोगों को गुरुद्वारे में दी गई श्रद्धांजलि

पुंछ में फिर छलका दर्द… पाक गोलाबारी में मारे गए लोगों को गुरुद्वारे में दी गई श्रद्धांजलि

वहीं, पुंछ में एक स्थानीय निवासी निशाल शर्मा कहते हैं, '...पहलगाम में बेकसूर सैलानियों पर हमला किया गया... मैं हमारी सेना और सरकार का शुक्रगुजार हूं। पहले के विपरीत, यह एक 'नया भारत' है। हमारी सेना ने सीमा पार करके पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। हां, हमने कुछ बहादुर जवानों को खोया, और पुंछ में भी गोलाबारी हुई, जहां बच्चे और आम नागरिक शहीद हुए। 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान सेना द्वारा दिखाए गए साहस और दृढ़ संकल्प को मैं सलाम करता हूं...'

End of Feed