जम्मू कश्मीर में आतंकी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, अनंतनाग-शोपियां में मारे छापे, डिजिटल उपकरण जब्त

तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने मौके पर मोबाइल फोन एवं अन्य डिजिटल उपकरणों को जब्त किया। उत्तर कश्मीर के हंदवाड़ा में पुलिस ने जामिया इस्लामिया इंस्टीट्यूट के परिसर में छापा मारा। अभियान के दौरान लैपटॉप, डेस्कटाप, सीपीयू और मोबाइल फोन सहित कई इलेक्ट्रानिक उपकरण वहां से जब्त किए गए।

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में आतंकी नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में छापेमारी की। छापे और तलाशी अभियान की यह कार्रवाई जांच एजेंसियों के समन्विय सहयोग से की गई। पुलिस ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग एवं शोपियां जिले में संदिग्धों और जमात-ए-इस्लामी सहित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों से जुड़े लोगों के यहां छापे मारे और उनके ठिकानों की तलाशी ली।

police raid

जम्मू कश्मीर में कई ठिकानों पर पुलिस का छापा। तस्वीर-सांकेतिक, PTI

ठिकाने से इलेक्ट्रानिक उपकरण जब्त

तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने मौके पर मोबाइल फोन एवं अन्य डिजिटल उपकरणों को जब्त किया। उत्तर कश्मीर के हंदवाड़ा में पुलिस ने जामिया इस्लामिया इंस्टीट्यूट के परिसर में छापा मारा। अभियान के दौरान लैपटॉप, डेस्कटाप, सीपीयू और मोबाइल फोन सहित कई इलेक्ट्रानिक उपकरण वहां से जब्त किए गए। जबिक शोपियां में पुलिस ने जामिया सिराज उल उलूम पर छापा मारा। यहां पुलिस ने परिसर की अच्छी तरह से तलाशी ली।

End of Feed