जासूसी मामले में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, दावा-पाक एजेंट्स को ज्योति मल्होत्रा ने लीक कीं गोपनीय सूचनाएं

चार्जशीट में पुलिस का दावा है कि ज्योति पाकिस्तान के लिए टूल किट के तौर पर इस्तेमाल हो रही थी। वह उनके संपर्क में थी और उन तक जानकारियां पहुंचा रही थी। ज्योति पाकिस्तान टूर के दौरान वह वहां के एजेंटों के संपर्क में आई। ज्योति के मोबाइल फोन से पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली।

Jyoti Malhotra spy case : जासूसी मामले में हिसार पुलिस ने यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। करीब 2500 पेज की चार्जशीट में हरियाणा पुलिस ने दावा किया है कि ज्योति ने पाकिस्तान एजेंट्स को गोपनीय सूचनाएं लीक कीं। चार्जशीट में पुलिस का दावा है कि ज्योति पाकिस्तान के लिए टूल किट के तौर पर इस्तेमाल हो रही थी। वह उनके संपर्क में थी और उन तक जानकारियां पहुंचा रही थी। ज्योति पाकिस्तान टूर के दौरान वह वहां के एजेंटों के संपर्क में आई। ज्योति के मोबाइल फोन से पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली।

Jyoti Malhotra

जासूसी मामले में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट। तस्वीर-ज्योति मल्होत्रा,इंस्टाग्राम

पाक उच्चायोग में तैनात दानिक के संपर्क में थी ज्योति

ज्योति पाकिस्तानी उच्चायोग में तैनात दानिश अली से लगातार संपर्क में थी। पुलिस को ज्योति और दानिश के बीच के चैट्स भी मिले हैं। ज्योति की ISI एजेंट शाकिर, हसन अली के अलावा नासिर ढिल्लों से भी बात होती थी। ज्योति मल्होत्रा की भूमिका की तफ्तीश जारी है। यही नहीं पुलिस को ज्योति और हसन नाम के एक एजेंट की चैट्स भी हाथ लगी है।

End of Feed