हरियाणा के गांव में पुलिस ही डिटेन हो गई, लोगों को नोटिस देने गई थी, बंधक बन गई; देखिए वीडियो

हरियाणा में लोगों को नोटिस देने पहुंची हरियाणा पुलिस को लोगों ने ही डिटेन कर लिया। पुलिस वाले पर ही उल्टा एक धारा लगाकर बंधक बना लिया।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर दिल्ली समेत देशभर में पुलिस कार्रवाई कर रही है। लोगों को हिरासत में ले रही है, नोटिस दे रही है, अपील कर रही है। लेकिन हरियाणा के एक गांव में उल्टी कहानी हो गई। यहां जब पुलिस लोगों को नोटिस देने पहुंची तो लोगों ने पुलिस को ही डिटेन कर लिया। गांव वालों ने उल्टा पुलिस पर ही धारा लगा दी। देखिए वीडियो

haryana police

हरियाणा के गांव में पुलिस ही डिटेन हो गई

हरियाणा में कहां डिटेन हो गई पुलिस?

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के अनुसार यह मामला रोहतक जिले के कबूलपुर गांव का है। हुड्डा ने वीडियो शेयर कर कहा,"मेरे लोकसभा क्षेत्र रोहतक जिले के कबूलपुर में गांव वालों ने डिटेन करने आई पुलिस को ही डिटेन कर लिया! दो-तीन दिन से हरियाणा पुलिस पूरे हरियाणा में ऐसे ही हमारे सैकड़ो लोगो के घरों में पहुंच कर उन्हें प्रताड़ित कर रहीं है… प्रजातंत्र ऐसे चलेगा क्या?

End of Feed