ट्विशा के पति समर्थ पर पुलिस ने घोषित किया 10 हजार का इनाम; पासपोर्ट भी किया जाएगा रद्द, जानें अब तक क्या क्या हुआ?

Twisha Sharma Death Case: पुलिस ने शुरु में इसे आत्महत्या का मामला बताया था। वहीं, मायके पक्ष ने इसे सुनियोजित हत्या बताया है। पति समर्थ सिंह और सास, रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

Twisha Sharma Death Case: भोपाल के बेहद चर्चित ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में बड़ी खबर सामने आई है। डीसीपी जोन-2 ने इस मामले में आरोपी पति समर्थ के खिलाफ 10 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। इसके साथ ही उसके पासपोर्ट को रद्द करने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Twisha sharma Bhopal Death case

ट्विशा शर्मा मामले में बड़ी खबर।

ट्विशा की पीएम रिपोर्ट में नहीं हुई ड्रग्स की पुष्टि

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।एसआईटी के चीफ रजनीश कश्यप ने टाइम्स नाउ नवभारत से इसे लेकर खास बातचीत की और सभी आरोपों पर सिलसिलेवार तरीके से अपनी बात रखी।रजनीश कश्यप के मुताबिक, ट्विशा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ड्रग्स जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।

End of Feed