'भारत का हिस्सा है पीओके, वहां के हिंदू और मुस्लिम सभी भारतीय...', CAA पर गरजे अमित शाह

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 16, 2024, 08:57 AM IST

Amit Shah on CAA: अमित शाह ने एक बार फिर ऐसी बात कही है जिससे पाकिस्तान और उसके चाहने वालों को मिर्ची लगनी तय है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर अपनी उस बात को दोहराया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पीओके भारत का हिस्सा है। शाह ने कहा कि पीओके के हिंदू, मुस्लिम भारतीय हैं।

Hindus And Muslims of PoK Are Indians, Amit Shah on CAA: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) भारत का हिस्सा है और वहां के लोग, चाहे वे किसी भी धर्म के हों, भारतीय हैं। उन्होंने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) 2019 का पुरजोर बचाव करते हुए कहा कि यह कानून पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता प्रदान करने के लिए बनाया गया।

Amit Shah On PoK and CAA

अमित शाह के बयान से पाकिस्तान को मिर्ची लगनी तय।

'पीओके भारत का हिस्सा, वहां के लोग भारतीय'

अमित शाह ने एक निजी मीडिया संस्थान के कॉन्क्लेव में एक बातचीत के दौरान कहा, ‘पीओके भारत का हिस्सा है। पीओके के लोग भी भारतीय हैं, चाहे वे हिंदू हों या मुस्लिम। पीओके के हिंदू और मुस्लिम दोनों हमारे अपने हैं।’ सीएए लागू किए जाने के समय को लेकर जारी आलोचनाओं को खारिज करते हुए शाह ने कहा कि कानून 2019 में पारित किया गया था और नियम अब जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सीएए का जो विरोध कर रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि यह धर्म पर आधारित है, वही लोग मुस्लिम पर्सनल लॉ जैसे कानूनों का समर्थन करते हैं।

End of Feed