जन्मदिन पर योगी आदित्यनाथ को PM मोदी ने दी बधाई, यूपी के CM ने यूं जताया आभार

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jun 5, 2023, 01:11 PM IST

Yogi Adityanath Birthday: मार्च 2017 में यूपी की कमान संभालने वाले योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में हुआ। विभाजन से पहले उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश का हिस्सा था। गत 20 अप्रैल 2020 को इनके पिता आनन्द सिंह बिष्ट की मृत्यु हो गई। आदित्यनाथ का बचपन का नाम अजय सिंह बिष्ट था।

Yogi Adityanath Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन की बधाई दी है। योगी आदित्यनाथ को उनके 51वें जन्मदिन के मौके पर उन्हें शुभकामना संदेश देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते छह सालों में योगी आदित्यनाथ ने राज्य का नेतृत्व शानदार तरीके से किया है। उनके नेतृत्व में राज्य का चौतरफा विकास हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि विकास के सभी अहम मानदंडों पर यूपी का विकास उल्लेखनीय है। प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम योगी के स्वस्थ एवं लंबे जीवन की कामना की है।

PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी है।

सीएम योगी ने पीएम का आभार जताया

पीएम मोदी के शुभकामना संदेश पर सीएम योगी ने आभार जताया। योगी आदित्यनाथ ने अपने एक ट्वीट में कहा कि 'आपकी आत्मीय एवं ऊर्जावान शुभकामनाओं हेतु हार्दिक आभार आदरणीय प्रधानमंत्री जी! यह आपके यशस्वी मार्गदर्शन का ही सुफल है कि सामर्थ्य-संपन्न, आत्मनिर्भर 'नया उत्तर प्रदेश' सेवा, सुरक्षा, सुशासन और विकास के सुपथ पर चलते हुए अपनी नई पहचान स्थापित कर रहा है। आपकी प्रेरणा से प्रदेश की यह समृद्धि यात्रा अनवरत जारी रहेगी।'

End of Feed