पीएम मोदी का वाराणसी दौरा आज, 6300 करोड़ की 163 विकास परियोजनाओं की काशीवासियों को देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 28 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचने वाले हैं। इस दौरान वे करीब 6300 करोड़ रुपये की 163 विकास परियोजनाओं की सौगात काशीवासियों को देंगे। दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

PM Narendra Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 28 अप्रैल को अपने दो दिवसीय दौरे पर संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे। इस दौरान वे काशीवासियों को लगभग 6300 करोड़ रुपये की लागत वाली 163 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण भी किया। जिलाधिकारी सतेंद्र कुमार के अनुसार प्रधानमंत्री अपने इस दौरे में कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन योजनाओं में बड़ी संख्या में महिला लाभार्थियों की भागीदारी भी रहेगी। इसके अलावा कई फ्लाईओवर और सड़क परियोजनाएं भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी सिग्नेचर ब्रिज का शिलान्यास करेंगे और दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी करेंगे।

PM Narendra Modi Varanasi Visit

पीएम मोदी करेंगे वाराणसी में 163 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

काशी विश्वनाथ के दर्शन करेंगे पीएम मोदी

जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने भी जाएंगे। उन्होंने बताया कि लोकार्पण और शिलान्यास से जुड़े कार्यक्रमों की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 28 और 29 अप्रैल को वाराणसी दौरे पर रहेंगे। 28 अप्रैल की शाम को वे ‘नारी वंदन रैली’ में शामिल हुए, जिसमें करीब 40 हजार महिलाओं ने भाग लिया। आज सुबह 8:30 बजे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। दर्शन-पूजन करने के बाद गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने के लिए प्रधानमंत्री हरदोई के मल्लावां जाएंगे।

End of Feed