काशी में पीएम मोदी ने दी 6350 करोड़ की सौगात, बोले- मैं नारी शक्ति का आशीर्वाद लेने आया, दिलाकर रहूंगा आरक्षण का हक

अपने वाराणसी दौरे के दौरान पीएम मोदी ने नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान वे विपक्षियों पर जमकर बरसे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सपा और कांग्रेस जैसे दलों की वजह से हमारा यह प्रयास संसद में सफल नहीं हो पाया लेकिन मैं आप सभी बहनों को फिर से भरोसा देता हूं कि आपके आरक्षण का हक लागू हो,इसमें कोई कोर कसर बाकी नहीं छोडूंगा।

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान करीब 6300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। साथ ही उन्होंने दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों (बनारस-पुणे (हडपसर) और अयोध्या-मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस)) को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान वे नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में भी शामिल हुए। यहां अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मैं यहां नारी शक्ति का आशीर्वाद लेने आया हूं।

pm modi

pm modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी काशी माता श्रृंगार गौरी, माता अन्नपूर्णा, माता विशालाक्षी, माता संकठा और मां गंगा, ऐसी दिव्य शक्तियों की भूमि है। ऐसे में आप सभी बहन-बेटियों के इस समागम ने इस अवसर को बहुत दिव्य बना दिया है। हम काशी की भूमि पर आप सब मां-बहनों को प्रणाम करते हैं।

End of Feed