G-20 से पहले दुनिया के दो दिग्गजों की हुई बातः गर्मजोशी से मोदी ने मिलाया बाइडन से हाथ, देखें- कैसी रही मुलाकात

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Sep 8, 2023, 09:45 PM IST

Joe Biden-Narendra Modi Bilateral Meet: दरअसल, इस बार जी20 शिखर समिट पीएम मोदी की अध्यक्षता में होनी है। सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन शुक्रवार (आठ सितंबर, 2023) को इंडिया पहुंचे। राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है। बाइडन की शुक्रवार को ही मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक प्रस्तावित थी।

Joe Biden-Narendra Modi Bilateral Meet: जी-20 सम्मेलन से पहले शुक्रवार (आठ सितंबर, 2023) रात दुनिया के दो सियासी दिग्गजों की भेंट हुई। देश की राजधानी दिल्ली में सात लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन पहुंचे, जहां उनकी पीएम नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय मुलाकात हुई। पीएम ने इस दौरान न सिर्फ उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया बल्कि उनसे ढेर सारी बातचीत भी की। ऐसा बताया गया कि दोनों नेताओं के बीच लगभग 50 मिनट तक बात हुई।

narendra modi joe biden

दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर भेंट के दौरान नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी बयान में बताया गया कि दोनों नेताओं की चर्चाओं में कई तरह के मुद्दे शामिल रहे और इससे भारत और अमेरिका के बीच संबंध और गहरे होंगे।

End of Feed