होली की बधाई, FTA पर सहमति... पीएम मोदी और ऋषि सुनक के बीच फोन पर हुई ये खास बातचीत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 13, 2024, 06:12 AM IST

India Britain Relations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ अच्छी बातचीत हुई। हमने द्विपक्षीय व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने और पारस्परिक रूप से लाभप्रद मुक्त व्यापार समझौते के शीघ्र समापन के लिए काम करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

India Britain Relations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात अपने ब्रिटिश समकक्ष ऋषि सुनक के साथ बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच मुक्त व्यापार समझौते के शीघ्र समापन पर चर्चा की। जानकारी के मुताबिक, दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने की दिशा में भी बातचीत हुई।

PM Modi-Rishi Sunak

पीएम मोदी व ऋषि सुनक के बीच फोन पर हुई बातचीत

FTA के जल्‍द परिणाम के लिए काम करने पर सहमत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने ब्रिटिश समकक्ष ऋषि सुनक के साथ 'अच्छी बातचीत' की और दोनों नेता पारस्परिक रूप से लाभप्रद मुक्त व्यापार समझौते के जल्‍द परिणाम के लिए काम करने पर सहमत हुए। ऋषि सुनक से हुई बातचीत की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दी। उन्होंने बताया सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ अच्छी बातचीत हुई। हमने द्विपक्षीय व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने और पारस्परिक रूप से लाभप्रद मुक्त व्यापार समझौते के शीघ्र समापन के लिए काम करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

End of Feed