BJP नेता ने नरेंद्र मोदी की बापू से कराई तुलना, कहा- PM 'आधुनिक युग के महात्मा गांधी'

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Aug 9, 2023, 11:34 PM IST

दरअसल, महात्मा गांधी ने नौ अगस्त, 1942 को देश के तत्कालीन ब्रिटिश शासकों के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया था।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना कराई है। उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी आधुनिक युग के बापू हैं। यह बात उन्होंने बुधवार (नौ अगस्त, 2023) को भारत छोड़ो आंदोलन की 81वीं वर्षगांठ पर निकाली गई 'तिरंगा यात्रा' के दौरान कही।

Narendra Modi Mahatma Gandhi

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

देश की राजधानी दिल्ली में गांधी स्मृति और दर्शन समिति के उपाध्यक्ष गोयल ने राजघाट से लालकिले के निकट चरती लाल गोयल हेरिटेज पार्क तक निकाली गई इस यात्रा का नेतृत्व किया। उन्होंने यात्रा में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए कहा- उनके (मोदी) नेतृत्व में देश महात्मा गांधी की ओर से निर्धारित सिद्धांतों का पालन करते हुए गरीबी और भ्रष्टाचार की चुनौतियों से निपटने का प्रयास कर रहा है।

End of Feed