देश को मिली एक और वंदे भारत ट्रेन, पीएम मोदी ने अजमेर-दिल्ली एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 12, 2023, 11:59 AM IST

पीएम मोदी ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस भारत में बनी पहली सेमी-हाईस्पीड ट्रेन है। यह सबसे कॉम्पैक्ट और कुशल ट्रेनों में से एक है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जयपुर-दिल्ली कैंट के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। यह देश की 14वीं वंदे भारत एक्सप्रेस है। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Vande Bharart Jaiput to Delhi

जयपुर-दिल्ली कैंट के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी

अजमेर से दिल्ली कैंट के बीच चलेगी

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, राजस्थान को आज अजमेर से दिल्ली के बीच चलने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस मिल रही है। वंदे भारत ट्रेन राजस्थान में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देगी। पीएम मोदी ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस भारत में बनी पहली सेमी-हाईस्पीड ट्रेन है। यह सबसे कॉम्पैक्ट और कुशल ट्रेनों में से एक है। यह एक सुरक्षा प्रणाली से लैस है।

End of Feed