PM मोदी की डिग्री से जुड़ा केस: AAP नेता संजय सिंह की बढ़ीं मुश्किलें! कोर्ट ने जारी किया पेशी वारंट

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 28, 2023, 09:10 PM IST

दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सिंह पर प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री के संबंध में अपने ‘‘व्यंग्यात्मक’’ और ‘‘अपमानजनक’’ बयानों के माध्यम से गुजरात विश्वविद्यालय (जीयू) की छवि खराब करने का आरोप है। सिंह को दिल्ली में आबकारी घोटाले से संबंधित धन शोधन मामले में पांच अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शैक्षणिक डिग्री को लेकर दिए गए बयान पर हुए मानहानि केस में जेल में बंद आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के खिलाफ गुरुवार (28 दिसंबर, 2023) को गुजरात में अहदाबाद की एक मेट्रोपोलिटन कोर्ट ने पेशी वारंट जारी किया।

sanjay singh narendra modi

आप नेता संजय सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (फाइल)

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट एस जे पांचाल की अदालत ने सिंह के खिलाफ पेशी वारंट तब जारी किया जब उनके वकील ने अदालत को सूचित किया कि उन्हें अपने मुवक्किल से कोई निर्देश नहीं मिला है क्योंकि आप नेता दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं।

End of Feed