C-295 एयरक्राफ्ट की सबसे बड़ी ऑपरेटर बनेगी IAF, पीएम मोदी ने किया TATA Aircraft Complex का उद्घाटन

T​ATA Aircraft Complex: एयरबस स्पेन के साथ इस डील के तहत भारत ने कुल 56 C-295 एयरक्राफ्ट खरीदे हैं, जिसमें से 16 स्पेन से सीधे एयरबस द्वारा डिलीवर किए जा रहे हैं। बाकी के 40 एयरक्राफ्ट का निर्माण भारत में ही किया जाएगा।

TATA Aircraft Complex: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने सोमवार को गुजरात के वडोदरा में 'टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स' का उद्घाटन किया। इस कॉम्प्लेक्स में टाटा और एयरबस मिलकर 40 C-295 एयरक्राफ्ट का निर्माण करेंगे। स्पेन के साथ इस डील के तहत भारत ने कुल 56 C-295 एयरक्राफ्ट खरीदे हैं, जिसमें से 16 स्पेन से सीधे एयरबस द्वारा डिलीवर किए जा रहे हैं। बाकी के 40 एयरक्राफ्ट का निर्माण भारत में ही किया जाएगा। यह सुविधा भारत में सैन्य विमानों के लिए निजी क्षेत्र की पहली फाइनल असेंबली लाइन (FAL) होगी।

PM Narendra Modi- Spain President Pedro Sanchez

पीएम मोदी और स्पेन के राष्ट्रपति ने किया टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पेन के पीएम पेड्रो सांचेज के साथ गुजरात के वडोदरा में ढाई किलोमीटर लंबा रोडशो किया। इस दौरान पीएम मोदी और पेड्रो सांचेज का गुजरात की जनता ने स्वागत किया। बता दें, पेड्रो सांचेज तीन दिवसीय भारत यात्रा पर पहुंचे हैं। बता दें, 'टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स' भारत में मिलिट्री एयरक्राफ्ट के लिए पहली निजी असेंबली लाइन होगी। इस फैक्ट्री में एयरक्राफ्ट की मैन्युफैक्चरिंग, असेंबली, टेस्टिंग और डिलीवरी और रखरखाव से जुड़े सभी कार्य किए जाएंगे।

End of Feed