PM Museum: स्मृति ईरानी, शेखर कपूर बने पीएम संग्रहालय के सदस्य; नृपेंद्र मिश्रा को मिली कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष की जिम्मेदारी

PM Museum: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय (पीएमएमएल) की सोसायटी और कार्यकारी परिषद का पुनर्गठन किया है। वहीं नए नामों में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव कुमार सेवानिवृत्त जनरल सैयद अता हसनैन फिल्म निर्माता शेखर कपूर और संस्कार भारती से वासुदेव कामथ को नए सदस्यों के रूप में शामिल किया गया है।

PM Museum: प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय (PMML) की सोसायटी और कार्यकारी परिषद का पुनर्गठन किया गया, जिसमें कई नए सदस्य शामिल किए गए हैं। प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा को एक बार फिर कार्यकारी परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है। इस बार कई प्रमुख नाम पीएमएमएल की सोसायटी में शामिल हुए हैं। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव कुमार, सेवानिवृत्त जनरल सैयद अता हसनैन, प्रसिद्ध फिल्म निर्माता शेखर कपूर और संस्कार भारती के वासुदेव कामत शामिल हैं। ये लोग संस्था में अपनी विविध अनुभव और विशेषज्ञता लेकर आएंगे, जो पीएमएमएल के विकास को एक नई दिशा देंगे।

PM Museum

स्मृति ईरानी, शेखर कपूर बने पीएम संग्रहालय के सदस्य

सोसायटी के सदस्यों की संख्या बढ़कर 34 हुई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोसायटी के अध्यक्ष और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उपाध्यक्ष बने रहेंगे। सोसायटी के सदस्यों की संख्या भी 29 से बढ़ाकर 34 कर दी गई है। यह विस्तार संस्कृति मंत्रालय द्वारा जारी किए गए पुनर्गठन आदेश के तहत किया गया है। नई सोसायटी और परिषद का कार्यकाल पांच साल का होगा। हालांकि, कुछ पुराने सदस्यों को पुनर्गठन में बाहर कर दिया गया है। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष राम बहादुर राय और पत्रकार रजत शर्मा शामिल हैं।

End of Feed