भारी बारिश के कारण पीएम मोदी का पुणे दौरा रद्द, अंडरग्राउंड मेट्रो की देने वाले थे सौगात

मुंबई और आसपास के इलाकों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, बीएमसी ने जरूरी काम न होने पर लोगों को घर पर ही रहने की सलाह दी है।

PM Modi Pune Visit Cancelled: महाराष्ट्र में मुंबई-पुणे और आसपास के शहर भारी बारिश से बेहाल हैं। भारी बारिश के कारण पीएम मोदी का पुणे दौरा भी रद्द कर दिया गया है। वह आज शहर को अंडरग्राउंड मेट्रो की सौगात देने वाले थे। एसपी कॉलेज परिसर में भारी जल जमाव और कीचड़ के कारण दौरा रद्द हुआ है। यहां पीएम मोदी को मेट्रो उद्घाटन के बाद सार्वजनिक रैली करनी थी। पीएम मोदी सिविल कोर्ट से स्वारगेट को जोड़ने वाले शहर के मेट्रो रेल के भूमिगत खंड का उद्घाटन करने वाले थे। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि उनकी स्वारगेट से कटराज तक नेटवर्क के विस्तार की आधारशिला रखने की भी योजना थी।

PM Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो साभार - ट्विटर)

1,810 करोड़ रुपये की लागत

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से स्वारगेट के बीच भूमिगत खंड की लागत लगभग 1,810 करोड़ रुपये है। इस भूमिगत खंड का उद्घाटन पुणे मेट्रो रेल परियोजना (चरण -1) के पूरा होने का प्रतीक होगा। पुणे में बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के अलावा पीएम मोदी को प्रसिद्ध समाज सुधारक की याद में भिडेवाड़ा में क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले के पहले बालिका विद्यालय के स्मारक की आधारशिला रखनी थी।

End of Feed