अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर पीएम मोदी ने लिखा संदेश, सरकार के कार्यों समेत पैरालंपिक खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर की बात

पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के मौके पर कहा कि हमने Persons with Disabilities Act को भी इसी भाव से लागू किया। इस ऐतिहासिक कानून में Disability के Definition की कैटेगरी को भी 7 से बढ़ाकर 21 किया गया। पहली बार हमारे एसिड अटैक सर्वाइवर्स भी इसमें शामिल किए गए।

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को खास संदेश लिखा है। उन्होंने कहा कि आज जब पैरालंपिक का मेडल सीने पर लगाकर, मेरे देश के खिलाड़ी मेरे घर पर पधारते हैं, तो मेरा मन गौरव से भर जाता है। हर बार जब मन की बात में मैं अपने दिव्यांग भाई-बहनों की प्रेरक कहानियों को आपके साथ साझा करता हूं, तो मेरा हृदय गर्व से भर जाता है।

End of Feed