प्रधानमंत्री मोदी ने सोनिया गांधी को जन्मदिन पर बधाई दी, दीघार्यु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 9, 2023, 10:46 AM IST

Sonia Gandhi Birthday: प्रधानमंत्री के अलावा, कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल और शशि थरूर और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी पूर्व कांग्रेस प्रमुख को शुभकामनाएं दीं।

Sonia Gandhi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को शनिवार को उनके 77वें जन्मदिन पर बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, श्रीमती सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें दीघार्यु और अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करे। सोनिया गांधी का जन्म नौ दिसंबर, 1946 को इटली में हुआ था। वह सबसे लंबे समय तक कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं। उन्होंने पिछले कुछ साल से स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली है और उनके बेटे राहुल गांधी एवं बेटी प्रियंका गांधी वाद्रा पार्टी में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

PM Modi, Sonia Gandhi

पीएम मोदी ने सोनिया गांधी को दी जन्मदिन की बधाई (File photo)

खड़गे-थरूर-स्टालिन ने भी दी बधाई

प्रधानमंत्री के अलावा, कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल और शशि थरूर और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी पूर्व कांग्रेस प्रमुख को शुभकामनाएं दीं। खड़गे ने कहा कि सोनिया गांधी हाशिए पर मौजूद लोगों के अधिकारों के निरंतर समर्थक रही हैं। हाशिए पर मौजूद लोगों के अधिकारों की एक निरंतर समर्थक, साहस, धैर्य और निस्वार्थ बलिदान के साथ विपरीत हालात से लड़ते हुए वह अत्यंत दयालुता का प्रतीक रही हैं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

End of Feed