मार्च में दो बार गुजरात जाएंगे पीएम मोदी, जामनगर से सूरत तक में कार्यक्रम; पढ़िए एक-एक प्रोग्राम की डिटेल

मार्च महीने की शुरुआत में ही पीएम मोदी दो बार गुजरात के दौरे पर जाएंगे। पीएम मोदी पहले 1 मार्च को तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे, इसके बाद फिर सात मार्च को गुजरात जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक मार्च से गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह जूनागढ़ जिले के सासन में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (एनबीडब्ल्यूएल) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी रविवार को जामनगर स्थित पशु देखभाल केंद्र वनतारा का भी दौरा करेंगे और अगले दिन जंगल सफारी का आनंद लेंगे। गुजरात के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख ए पी सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी गिर राष्ट्रीय उद्यान के मुख्यालय सासन में अपने प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर का प्रबंधन करने वाले श्री सोमनाथ ट्रस्ट की एक बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे।

End of Feed