देश

VIDEO: रमजान से पहले PM मोदी का दिखा शायराना अंदाज, बोले- देश में सूफी परंपरा ने बनाई एक अलग पहचान

Jahan-e-Khusrau Event 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जहान-ए-खुसरो 2025 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी देशवासियों को रमजान की मुबारकबाद दी। इस दौरान पीएम मोदी ने अपनी ईरान यात्रा के दौरान एक संयुक्त वार्ता में पढ़े गए एक शेर का भी उल्लेख किया और उसका मतलब भी समझाया।

Image

पीएम मोदी (फोटो साभार: @BJP4India)

Photo : Twitter

Jahan-e-Khusrau Event 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित सुंदर नर्सरी में सूफी संगीत समारोह 'जहान-ए-खुसरो' के रजत जयंती कार्यक्रम का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने सभी देशवासियों को रमजान की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि जहान-ए-खुसरो के इस आयोजन में एक अलग खुशबू है, ये खुशबू हिंदुस्तान की मिट्टी की है। वो हिंदुस्तान, जिसकी तुलना हज़रत अमीर खुसरो ने जन्नत से की थी।

उन्होंने कहा कि हमारा हिंदुस्तान जन्नत का वो बागीचा है, जहां तहज़ीब का हर रंग फला-फूला है। यहां की मिट्टी के मिजाज में ही कुछ खास है। शायद इसलिए जब सूफी परंपरा हिंदुस्तान आई तो उसे भी लगा कि जैसे वो अपनी ही जमीं से जुड़ गई हो।

पीएम मोदी ने कहा कि किसी भी देश की सभ्यता, उसकी तहजीब को स्वर उसके गीत-संगीत से मिलते हैं। उसकी अभिव्यक्ति कला से होती है। उन्होंने कहा कि हजरत खुसरो ने भारत को उस दौर की दुनिया के तमाम बड़े देशों से महान बताया। उन्होंने संस्कृत को दुनिया की सबसे बेहतरीन भाषा बताया। वो भारत के मनीषियों को बड़े-बड़े विद्वानों से भी बड़ा मानते हैं।

PM मोदी ने पढ़ा शेर

पीएम मोदी ने अपनी ईरान यात्रा के दौरान एक संयुक्त वार्ता में पढ़े गए एक शेर का उल्लेख किया और उसका मतलब भी समझाया। उन्होंने कहा कि जब हम जागते हैं तो हमें काशी और कासान की दूरी महज आधा कदम की दिखती है। वाकई आज की दुनिया के लिए जहां युद्ध मानवता का नुकसान कर रहा है वहां ये संदेश कितने काम आ सकता है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article