जुलाई में 5 देशों की यात्रा पर जाएंगे पीएम मोदी, ब्राजील में होने वाले BRICS समिट में होंगे शामिल

17वां ब्रिक्स नेताओं का शिखर सम्मेलन रियो डी जेनेरियो में आयोजित किया जाएगा। शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री वैश्विक शासन में सुधार, शांति और सुरक्षा, बहुपक्षवाद को मजबूत करना, कृत्रिम बुद्धिमत्ता(एआई) का जिम्मेदाराना उपयोग, जलवायु कार्रवाई, वैश्विक स्वास्थ्य, आर्थिक और वित्तीय मामलों सहित प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

पीएम मोदी जुलाई में 5 देशों की यात्रा पर विदेश जाएंगे। इस दौरान पीएम मोदी ब्राजील में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग भी लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2-3 जुलाई को घाना की यात्रा करेंगे। यह प्रधानमंत्री की घाना की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। भारत के किसी प्रधानमंत्री की यह घाना यात्रा तीन दशकों के बाद हो रही है।

pm modi

पीएम मोदी दो से नौ जुलाई के बीच पांच देशों की करेंगे यात्रा (फाइल फोटो)

End of Feed