प्रधानमंत्री मोदी 8–9 अक्टूबर को महाराष्ट्र दौरे पर, नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का करेंगे उद्घाटन, ब्रिटिश पीएम से भी होगी मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी भारत को वैश्विक एविएशन हब बनाने के अपने विजन के तहत नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। यह परियोजना लगभग ₹19,650 करोड़ की लागत से विकसित की गई है।

PM Modi Maharashtra Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8–9 अक्टूबर को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे। वह नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण और मुंबई मेट्रो लाइन-3 के अंतिम चरण का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी भारत–ब्रिटेन रणनीतिक साझेदारी को मजबूती देने के लिए ब्रिटिश प्रधानमंत्री सर कीअर स्टार्मर से भी मुंबई में मुलाकात करेंगे। दोनों नेता ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में मुख्य भाषण देंगे। प्रधानमंत्री 8 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे नवी मुंबई पहुंचेंगे, जहां वे नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (NMIA) का निरीक्षण करेंगे और करीब 3:30 बजे इसके पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मुंबई में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

PM Modi

पीएम मोदी 8-9 अक्टूबर को महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे (ANI)

नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (NMIA) का उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी भारत को वैश्विक एविएशन हब बनाने के अपने विजन के तहत नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। यह परियोजना लगभग ₹19,650 करोड़ की लागत से विकसित की गई है। यह भारत की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना है, जिसे पब्लिक–प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर विकसित किया गया है। यह हवाई अड्डा मुंबई महानगर क्षेत्र का दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा, जो छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) के दबाव को कम करेगा।

End of Feed