'पश्चिम एशिया के हालात चिंताजनक', भारतीयों की सुरक्षा प्राथमिकता', लोकसभा में PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के प्रमुख पहलुओं पर जानकारी दी। पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया की हालात चिंताजनक है। पीएम मोदी ने कहा कि संकट की स्थिति में देश और विदेश में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है।

PM Modi In Lok Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के प्रमुख पहलुओं पर जानकारी दी। पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया के हालात चिंताजनक हैं। युद्ध की वजह से आर्थिक और मानवीय संकट खड़ा हो चुका है।

pm modi war

खाड़ी देशों के हालात पर पीएम मोदी संसद में दे रहे जानकारी।

पीएम मोदी ने कहा कि जिस क्षेत्र में युद्ध हो रहा है वहां से कच्चे तेल और गैस के व्यापार का रास्ता है। हमारे लिए ये क्षेत्र बेहद अहम है। करीब 1 करोड़ लोग खाड़ी देशों में रहते हैं। उन क्षेत्रों में जो कॉमर्शियल शिप चलते हैं, उनमें बड़ी तादाद में भारतीय काम करते हैं। भारतीयों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। पीएम मोदी ने सभी पक्षों से शांति की अपील की है।

End of Feed