RapidX Train: पीएम मोदी ने दी देश को पहली RapidX ट्रेन की सौगात, कल से यात्रियों के लिए चलेगी

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 20, 2023, 01:34 PM IST

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर के 17 किलोमीटर लंबे प्राथमिकता खंड को 21 अक्टूबर को यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा।

RRTS Trains: देश को आज पहली रैपिडेक्स ट्रेन मिल गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रीजनल रैपिड ट्रांजिड सिस्टम (RRTS) को हरी झंडी दिखाकर इसका उद्धाटन किया। इन ट्रेनों को नए नाम 'नमो भारत' से जाना जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने साहिबाबाद और दुहाई डिपो को जोड़ने वाले रैपिडएक्स ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर के 17 किलोमीटर लंबे प्राथमिकता खंड के उद्घाटन के एक दिन बाद 21 अक्टूबर को इसे यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा।

RapidX Train

देश की पहली RapidX ट्रेन

साहिबाबाद स्टेशन पर उद्घाटन

उद्घाटन समारोह दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस गलियारे के साहिबाबाद स्टेशन पर हुआ। इस गलियारे का काम पूरा हो जाने के बाद दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा का समय एक घंटे से भी कम हो जाएगा। इस समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शहरी मामलों के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद थे।

End of Feed