अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे के चार पैकेजों का लोकार्पण, कल 19800 करोड़ रुपए से पीएम मोदी देंगे इंफ्रास्ट्रक्चर को नई रफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल गुजरात के वाव–थराड क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे,जहां वे 19,806.9 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 31 मार्च को गुजरात की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे वाव-थराड से भारत सरकार तथा गुजरात सरकार के कुल मिलाकर 19,806.9 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें भारत सरकार के ऊर्जा, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा रेलवे मंत्रालयों के 10,921 करोड़ रुपए और गुजरात सरकार के शहरी विकास, जल संसाधन, जलापूर्ति, सड़क एवं भवन, जीआईडीसी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पर्यटन तथा आदिजाति विकास विभागों के 8,886 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास शामिल है। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल,उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी सहित केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

पीएम मोदी

PM मोदी कल गुजरात में 19,800 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

गौरतलब है कि कच्छ जिले के खावड़ा में विश्व का सबसे बड़ा हाइब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी (आरई) पार्क निर्माणाधीन है। आगामी 31 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी खावड़ा के आरई पार्क के लिए ऊर्जा मंत्रालय अंतर्गत 3,645 करोड़ रुपए की लागत वाले तीन प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण करने जा रहे हैं। इन प्रोजेक्ट्स द्वारा हजारों मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी का राष्ट्रीय ग्रिड के साथ प्रभावी जुड़ाव सुनिश्चित किया जाएगा, जिसके कारण हरित ऊर्जा की व्यापकता तथा ऊर्जा सुरक्षा मजबूत बनेगी।

End of Feed