प्रधानमंत्री मोदी असम में करेंगे AIIMS गुवाहाटी का उद्घाटन, मनसुख मंडाविया ने दिखाईं शानदार तस्वीरें

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 12, 2023, 03:21 PM IST

पीएमओ के मुताबिक, प्रधानमंत्री असम में एम्स गुवाहाटी और तीन अन्य मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करेंगे और 'आपके द्वार आयुष्मान' अभियान की शुरुआत करेंगे।

AIIMS Guwahati: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को असम का दौरा करेंगे और इस दौरान लगभग 14,300 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वह देश को एम्स गुवाहाटी भी सौंपेंगे जो उत्तर-पूर्व का पहला एम्स होगा। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट करके इसकी शानदार तस्वीरें भी दिखाईं। उन्होंने इसे नए भारत का नया एम्स बताया।

AIIMS Guwahati

प्रधानमंत्री असम में करेंगे AIIMS गुवाहाटी का उद्घाटन (Twitter@MansukhMandaviya)

पीएमओ के मुताबिक, प्रधानमंत्री असम में एम्स गुवाहाटी और तीन अन्य मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करेंगे और 'आपके द्वार आयुष्मान' अभियान की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री असम एडवांस्ड हेल्थ केयर इनोवेशन इंस्टीट्यूट, पलाशबाड़ी और सुआलकुची को जोड़ने वाले ब्रह्मपुत्र नदी पर पुल और शिवसागर के रंग घर के सौंदर्यीकरण की आधारशिला भी रखेंगे। पीएमओ के मुताबिक, प्रधानमंत्री बिहू नृत्य भी देखेंगे जिसमें 10,000 से अधिक कलाकार शामिल होंगे।

End of Feed