VIDEO: PM मोदी ने कोलकाता में किया योग, बोले- हिमालय से लेकर हिंद महासागर तक देश योग की ऊर्जा से चैतन्य

International Yoga Day 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कोलकाता के रेड रोड पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान, उन्होंने कहा कि 21 जून का दिन विश्व के सबसे बड़े सामूहिक उत्सव का दिन बन गया है।

International Yoga Day 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कोलकाता के रेड रोड पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान, उन्होंने कहा कि 21 जून का दिन विश्व के सबसे बड़े सामूहिक उत्सव का दिन बन गया है। विश्व के अलग-अलग हिस्सों से योग की एक से एक अद्भुत तस्वीरें सामने आ रही हैं। भारत में हिमालय से लेकर हिंद महासागर तक पूर्वोत्तर और पूर्व में बंगाल से लेकर पश्चिम में सौराष्ट्र तक पूरा देश योग की ऊर्जा से चैतन्य से भरा हुआ नजर आ रहा है।

PM Modi Yoga Day

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो साभार: @BJP4India)

क्या कुछ बोले पीएम मोदी?

उन्होंने कहा कि पूरा देश, पूरा विश्व एक-दूसरे से जुड़ा हुआ नजर आ रहा है और यही तो योग की ताकत है। योग सबको जोड़ता है, सबको साथ लाता है। मैं इस अवसर पर पूरे विश्व को संपूर्ण मानव समुदाय को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा, ''आज योग दिवस पर, खासकर बंगाल व कोलकाता में यहां बने 'स्वच्छता के योग' के लिए भी मैं कोलकाता वासियों की सराहना करूंगा। ये अद्भुत पहल, 'स्वच्छता से स्वागत' है। 'स्वच्छता से स्वागत' पहल के लिए जिस तरह यहां लगातार श्रम किया गया है, नागरिक कर्तव्य निभाया गया है, वो सभी देशवासियों के लिए आज एक बहुत बड़ी प्रेरणा बन गया है।''

End of Feed