भारत नहीं बदलेगा अपना स्टैंड, पीएम मोदी ने फलस्तीन के राष्ट्रपति से की बात, कहा- 'भेजते रहेंगे मदद'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 19, 2023, 08:48 PM IST

PM Modi: प्रधानमंत्री ने फलस्तीन के राष्ट्रपति अब्बास से कहा कि इजराइल-फलस्तीन मुद्दे पर भारत के लंबे समय से जारी सैद्धांतिक रुख को कायम रखेगा और फलस्तीन के लोगों के लिए मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा। उन्होंने अल अलही अस्पताल पर हुए हमले पर चिंता जाहिर की।

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से गुरुवार को फोन पर बात कर गाजा के अल अहली अस्पताल में नागरिकों की मौत पर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इजराइल-फलस्तीन मुद्दे पर भारत के लंबे समय से जारी सैद्धांतिक रुख को दोहराया। साथ ही पीएम मोदी ने राष्ट्रपति अब्बास के साथ क्षेत्र में आतंकवाद, हिंसा और बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को लेकर भारत की गंभीर चिंता साझा की।

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री ने फलस्तीन के राष्ट्रपति अब्बास से कहा कि भारत फलस्तीन के लोगों के लिए मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से बात की। गाजा के अल अहली अस्पताल में नागरिकों की मौत पर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, हम फलस्तीन के लोगों के लिए मानवीय सहायता भेजना जारी रखेंगे। क्षेत्र में आतंकवाद, हिंसा और बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर अपनी गहरी चिंता साझा की।

End of Feed